सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना (Central Vista Redevelopment Project):
• वर्ष 2019 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना की परिकल्पना की गई थी।
● परियोजना की परिकल्पना:
• इस पुनर्विकास परियोजना में एक नए संसद भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही एक केंद्रीय सचिवालय का
भी निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक 3 किमी. लंबे 'राजपथ' में भी परिवर्तन प्रस्तावित है।
. सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में नॉर्थ व साउथ ब्लॉक को संग्रहालय में बदल दिया जाएगा और इनके स्थान पर नए भवनों का
निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र" (Indira Gandhi National Centre for
the Arts) को भी स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। • इस क्षेत्र में विभिन्न मंत्रालयों व उनके विभागों के लिये कार्यालयों का भी निर्माण किया जाएगा।
● परियोजना लागत.
• इस पुनर्विकास परियोजना में लगभग 20,000 करोड़ रुपए व्यय होने की संभावना है।
• सेंट्रल विस्टा वर्तमान में नई दिल्ली के सेंट्रल विस्टा में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, उत्तर और दक्षिण ब्लॉक, इंडिया गेट, राष्ट्रीय अभिलेखागार शामिल हैं।
दिसंबर 1911 में किंग जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की। इसके उपरांत ही राजपथ के आस-पास के क्षेत्र में इन भवनों का निर्माण किया गया।
• इन भवनों के निर्माण का उत्तरदायित्व एडविन लुटियंस (Edwin Lutyens) व हर्बर्ट बेकर (Herbert Baker) को दिया गया।